19 Apr 2024, 18:42:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ये होगा महिंद्रा Scorpio 2020 का न्यू लुक, बाजार में आते ही मचायेगी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 1:15AM | Updated Date: Nov 1 2019 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जल्द ही भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली महिंद्रा की SUV “Scorpio” का अब भारत में नया अवतार लांच होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए मॉडल पर कंपनी द्वारा काफी तेजी से काम किया जा रहा है। ख़बरों के मुताबिक ये नया मॉडल नेक्स्ट जनरेशन होगा जो कि पहले के मुकाबले मॉडर्न प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगा साथ ही इसमें कई नए फीचर्स को भी शामिल किया जायेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिंद्रा इस नई Scorpio को 2020 में लांच कर सकती है। सबसे ज्यादा लोकप्रिय SUV Scorpio के इस नए मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
 
इसे देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये नया मॉडल पहले के मुकाबले काफी मॉडर्न होगा और इसके इंटीरियर में भी काफी नए बदलाव होंगे जो इसे प्रीमियम लुक देंगे इंजन की बात करें तो Scorpio का मौजूदा मॉडल दो इंजन ऑप्शन में आता है, इस एसयूवी में 2523cc का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 75 Bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। जबकि इसका दूसरा इंजन 2179cc का 4 सिलेंडर वाला है जो 140 Bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। लेकिन माना जा रहा है कि नए मॉडल में कंपनी BS6 इंजन दे सकती है जो कि काफी अच्छा होगा। जैसे कि तस्वीर में देखा जा सकता है कि ये नया मॉडल पहले वाले मॉडल के मुकाबले थोड़ा लम्बा होगा। देखने में ये नया मॉडल मौजूदा मॉडल से काफी अलग लग रहा है।
 
कीमत- Mahindra Scorpio के मौजूदा मॉडल की कीमत 10 लाख से 16.63 लाख रुपये तक है, लेकिन इस SUV के नए मॉडल की बिलकुल सही कीमत अभी तक सामने नहीं आयी है, हलाकि अनुमान लगाया गया है कि इस नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »