मुंबई। दिवाली पर अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ऑटो इंडस्ट्री कार खरदीने पर कई ऑफर्स दे रही हैं। अब महिन्द्रा भी दीपावली ऑफर्स लेकर आई है। महिन्द्रा अपनी कारों पर 30,000 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक की छूट दे रही है। अगर इस त्योहारी सीजन पर आप महिन्द्रा की नई कार खरीदते हैं तो जाहिर तौर पर काफी अच्छी-खासी बचत कर पाएंगे। यहां देखिए महिन्द्रा की किस पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर सबसे ज्यादा एक लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, कंपनी का यह ऑफर सभी शहरों के लिए अलग-अलग रखा गया है। दिवाली के मौके पर कंपनी की किसी भी कार पर फाइनल डील प्राप्त करने के लिए ग्राहक अपने नज़दीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं।
चर्चाएं हैं कि कंपनी अपनी नेक्स्ट-जनरेशन थार को 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में उतार सकती है। इसी के साथ एसयूवी एक्सयूवी500 को भी लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में महिंद्रा ने पुष्टि की है कि वह फोर्ड के साथ मिलकर भारत व अन्य उभरते बाज़ारों के लिए नई कारों को तैयार करेगी। इस जॉइन्ट वेंचर के तहत महिंद्रा की 51% और फोर्ड की 49% हिस्सेदारी रहेगी। साथ ही कंपनी द्वारा फोर्ड के भारतीय ऑपरेशन्स का भी संचालन किया जाएगा।