29 Mar 2024, 15:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्कोडा की ये धमाकेदार कार 30 सितंबर को होगी लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 11:42AM | Updated Date: Sep 28 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्कोडा अपनी एसयूवी Kodiaq का नया वेरियंट लॉन्च करने जा रही है। कोडिएक का नया वेरियंट स्काउट होगा और कंपनी इसे 30 सितंबर को भारत में लॉन्च करेगी। बता दें कि स्काउट SUV बेहतरीन रग्ड लुक और एडिशनल फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकती है  गौरतलब है कि फिलहाल कोडिएक के मार्केट में दो वैरिएंट (स्टाइल और एलएंडके) में मौजूद है। इन दोनों ही वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 35.37 लाख रुपए और 36.79 लाख रुपए रखी गई है।
 
स्कोडा ने हाल में कॉरपोरेट एडिशन लॉन्च किया है, जो कि स्टाइल वेरियंट से 2.37 लाख रुपए अफॉर्डेबल है। चूंकि, ओवरसीज मार्केट में कोडिएक स्काउट (Kodiaq Scout) की कीमत एलऐंडके वेरियंट से ज्यादा है, ऐसे में भारत में इसकी कीमत 36.79 लाख रुपए से अधिक हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी प्राइसिंग और दूसरे डीटेल्स के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। स्काउट टैग सबसे पहले Fabia Scout के रूप में भारत में आया था और आमतौर पर इसे कंपनी की ज्यादा ऑफ-रोड फोकस्ड वेरियंट के लिए रिजर्व्ड रखा जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »