19 Apr 2024, 15:01:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Audi ने लॉन्च की ये शानदार कार - भारत में बेचेगी केवल 100 कारें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 1:20PM | Updated Date: Sep 12 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जर्मन कार कंपनी Audi ने भारत में खास लिमिटेड ब्लैक एडिशन Q7 SUV लॉन्च की है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 82.15 लाख रुपए रखी है। साथ ही ऑडी ने यह भी जानकारी दी है कि इस नए एडिशन की केवल 100 कारें ही उपलब्ध होंगी। इस नए खास एडिशन में रेडिएटर ग्रिल फ्रेम, हॉरिजॉन्टल रेडिएटर ग्रिल स्ट्रट और टाइटेनियम ब्लैक ग्लॉस फिनिश में लेटरल एयर इनटेक स्ट्रट दिया गया है। वहीं डोर ट्रिम स्ट्रिप्स भी टाइटन ब्लैक ग्लॉसी में मिलेगी। 
 
कॉस्मैटिक बदलावों के बाद अब इसका लुक पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी हो गया है। इसका ब्लैक स्टाइलिश पैकेज काफी फैमिलियर है। Audi के ग्रिल की टाइटेनियम ग्लॉस ब्लैक से फिनिशिंग की गई है। इसकी रूफ रेल्स और रियर स्प्वाइलर को मैट ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। इसके साथ ही इसके अलॉय व्हील्स को टाइटन ब्लैक की फिनिशिंग दी गई है। सब कुछ मिला कर देखा जाए तो Audi Q7 Black Edition को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
 
Audi Q7 Black Edition कंपनी का एक लिमिटेड एडिशन है। कंपनी इसके केवल 100 यूनिट्स की भारत में बिक्री करेगी। माना जा रहा है कि फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनी ने इसे लॉन्च किया है। दरअसल इस साल की शुरुआत से ही ऑटो इंडस्ट्री में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कंपनियां फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपना नया प्रोडक्ट भारत में लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में Audi ने Q7 का Black Edition लॉन्च किया है।
 
कॉस्मैटिक बदलावों के अलावा इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यानी इसमें आपको मौजूदा वर्जन वाला ही 2.0-लीटर पेट्रोल और 3.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन 248 bhp की मैक्सिमम पावर और 370 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 3.0-लीटर डीजल इंजन 245 bhp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन बतौर स्टैंडर्ड मिलता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »