29 Mar 2024, 06:11:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Renault की सबसे सस्ती कार 28 अगस्त को होगी लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 12:34PM | Updated Date: Aug 14 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Renault ने अपनी नई Triber को 28 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह एक सब-फोर-मीटर सात-सीटों वाली MPV होगी। कंपनी ने इसे सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर बनाया है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन के बारे में साथ आपको बताएंगे क्या होगी इसकी कीमत।
 
 Renault Triber के डिजाइन में क्विड की झलक नजर आती है। और यह फ्रेश दिखती है। इसका कैबिन ड्यूल-टोन कलर स्कीम में होगा। Triber में 8.0-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जोकि इंफोटेनमेंट सिस्टम में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 3.5-इंच की एलसीडी स्क्रीन डी गई है। इस कार में स्पेस काफी अच्छा है वो 7 लोगों के बैठने की इसमें सुदिहा दी गई है, इसके अलावा 3rd Row को फोल्ड करके 625 लीटर बूट स्पेस बनाया जा सकता है। 
 
Renault Triber में 999cc, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क देगा इसके अलावा यह 5 स्पीड 5 स्पीड मैन्युअल/5 स्पीड AMT में उपलब्ध होगी। माना जा रहा है कि इंज बेहद किफायती होगा और यह बेहतर माइलेज भी देगा।  Renault Triber की लम्बाई 3990 mm, चौड़ाई 1739 mm, उंचाई 1643 mm, व्हीलबेस 2636 mm, ग्राउंड क्लेरेंस 182 mm और इसका कर्ब वजन 947 kg होगा। 4 मीटर से कम लम्बाई होने के बाद भी इसकें कितना स्पेस होगा यह देखना दिलचस्प होगा। वही इसका फ्यूल टैंक 40 लीटर का होगा।  
सेफ्टी के लिए नई Renault Triber में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ABS, रियर पार्किंग सेंसर और हाई स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। ट्राइबर के उच्चतर वेरिएंट में एक रिवर्स कैमरा और दो और एयरबैग मिलेंगे। भारत में लगातार MPV गाड़ियों का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि Triber अपने सेगमेंट में काफी ज्यादा पसंद की जाएगी। कायास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे पांच लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च कर सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »