25 Apr 2024, 14:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्‍च हुई Bajaj Pulsar 220F, जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 12:14PM | Updated Date: Aug 9 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बजाज कंपनी ने भारत में अपनी नई Bajaj Pulsar 220F को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इसे वॉल्कैनिक रेड पेंट में 1.07 लाख रुपये की कीमत में उतारा है। कंपनी ने इसमें दो नए रेड कलर के साथ बाइक ब्लैक और ऑरेंज ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। भारतीय बाजार में पल्सर 220एफ को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और इसमें कई शानदार स्पेसिफिकेशंस भी दिए गए है।
 
कंपनी ने पल्सर 220एफ में 220cc का इंजन दिया है जो इंजन 8,500rpm पर 20.9hp का पावर और 7,000rpm पर 18.5Nm टॉर्क जनरेट की क्षमता रखता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस चार्ज्ड ड्यूल शॉक अबसॉर्बर्स जैसे दमदार फिचर्स भी है। बाइक के दोनों तरफ सिंगल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा भी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »