23 Apr 2024, 12:58:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होंडा की इस गाड़ी में आई बड़ी गड़बड़ी - कंपनी ने मंगवाई वापस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 4:19PM | Updated Date: Aug 3 2019 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर वाहन निर्माताओं में से एक होंडा की एक मोटरसाइकल में खामी देखने को मिली है। सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल होंडा एक्टिवा में एक खामी आ गई है और इसी खामी के चलते कंपनी अपनी ने इन्हें वापस मंगवा लिया है। होंडा मोटरसाइकिल भारत में 50,034 यूनिट टू-व्हीलर को खामी के चलते वापस मंगवा रहा है। कंपनी ने चार अलग अलग वैरिएंट के टू-व्हीलर को वापस मंगाने का निर्देश जारी किया है।
 
होंडा मोटरसाइकिल ने एविएटर (डिस्क), एक्टिवा 125 (डिस्क), ग्राजिया (डिस्क) व सीबी शाइन (सेल्फ डिस्क) सीबीएस वैरिएंट को वापस मंगाया है तथा इसकी वजह इनके फ्रंट ब्रेक मास्टर सिलेंडर की खामी है, जिसे ठीक किया जाना है। होंडा ने "फ्रंट ब्रेक मास्टर सिलेंडर" में क्वालटी की कमी का पता लगाया है, जिस वजह से सामने पहिये को मोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तथा किसी भी परिस्थिति में व्हील जाम का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
 
इसलिए कंपनी ने वापस मंगाने का कदम उठाया है। होंडा मोटरसाइकिल ने यह भी बताया कि यह मॉडल जिसमें खामी की बात की जा रही है उनका उत्पादन 4 फरवरी 2019 से 3 जुलाई 2019 के बीच किया गया था। कंपनी ने कहा है कि वह सभी मॉडलों की अच्छी से जांच करेंगे तथा कोई कमी पाएं जाने या जरूरत पड़ने पर उस पार्ट की जगह नया पार्ट लगाया जाएगा। कंपनी पार्ट्स बदलने के लिए लिए कोई पैसे भी नहीं लेने वाली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »