23 Apr 2024, 17:37:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बजाज प्लेटिना 110 एच गियर हुई महंगी - जानें इसकी नई कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 1:28PM | Updated Date: Aug 1 2019 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बजाज ऑटो कंपनी ने अपनी बाइक प्लेटिना 110 की कीमत को बढ़ा दिया है। बजाज प्लेटिना 110 एच गियर दो विकल्प में उपलब्ध है, पहला ड्रम ब्रेक वैरिएंट तथा दूसरा फ्रंट डिस्क ब्रेक वैरिएंट है। कंपनी ने इसकी कीमत 1000 रुपयें तक बढ़ायी है। ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत में 500 रुपए तथा डिस्क ब्रेक वैरिएंट में 1000 रुपए का इजाफा किया गया है।
 
अब बजाज प्लेटिना 110 एच गियर का ड्रम ब्रेक वैरिएंट 53,875 रुपए (एक्स शोरूम) तथा डिस्क ब्रेक वैरिएंट 56,371 रुपए (एक्स शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी ने इस बाइक को जून में ही लॉन्च किया था और अब कीमत बढ़ा दी है। लॉन्च के इतने जल्द ही कीमत बढ़ाने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लॉन्च के समय इसे लोकप्रिय बनाने के लिए कीमत कम राखी गई थी। बजाज प्लेटिना 110 कंपनी की लोकप्रिय बाइक है इसलिए अब समय के साथ इसकी कीमत भी बढ़ा दी गई है।
 
कंपनी की बजाज प्लेटिना 110 एच गियर अन्य 100 मॉडल से बहुत अलग है। इसे कंपनी ने नए अलॉय व्हील्स, बेहतर सीट कवर, ब्लैक इंजन, मिरर पर रबर आदि के साथ लाया था। साथ ही इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर व गियर शिफ्ट गाइड भी दिया है जो कि स्टैंडर्ड प्लेटिना 100 में उपलब्ध नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »