29 Mar 2024, 11:17:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुई कावासाकी की ये बाइक - जानें इसके धमाकेदार फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 1:24PM | Updated Date: Aug 1 2019 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी कावासाकी ने अपनी मोस्ट अवेटेड रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकिल W800 स्ट्रीट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है। कंपनी का कहना है कि इसकी डिलीवरी अगस्त में शुरू करेगी। कावासाकी ने 2016 में W800 की मैन्युफैक्चरिंग को इसलिए बंद कर दी थी कि क्योंकि उस समय यह ग्लोबल यूरो 4 एमिशन नॉर्म्स फॉलो नहीं करती थी। इसके बाद कंपनी ने इसे अपडेट इंजन के साथ 2018 में हुए EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश किया था।
 
वहीं, इसके फ्रंट में राउंड एलईडी हेडलैंप है, जिसमें पहले से ऊंचा हैंडलबार देखने को मिलेगा। इसमें ट्विन पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसमें डिजिटल स्क्रीन भी मिलेगी। इसमें कंफर्टेबल सिंगल पीस सीट है। इसमें ओल्ड स्कूल साइड टर्न इंडिकेटर्स देखने को मिलेंगे। मोटरसाइकिल में क्रोम का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया गया है।
 
साथ ही कावासाकी W800 में 773cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड, वर्टिकल ट्विन मोटर है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं। यह 6500 आरपीएम पर 47.5bhp का पावर और 4800rpm पर 62.9Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मोटरसाइकिल के फ्रंट में 41mm का टेलीस्कोपिक फॉर्क और रियर मे ट्विन शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके फ्रंट टायर में 320mm का डिस्क ब्रेक और रियर टायर में 270mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
 
बता दें, राइडर की सेफ्टी के लिए मोटरसाइकिल डुअल चैनल एबीएस सिस्टम से लैस है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों टायर्स में 18 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कावासाकी W800 दो वर्जन में उपलब्ध है- पहला स्ट्रीट और दूसरा कैफे। भारत में फिलहाल इसका स्ट्रीट वैरिएंट ही लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा रहा है कि इसके कैफे वर्जन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »