29 Mar 2024, 17:05:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति ने लॉन्च की ये शानदार कार - दिए गए कई कमाल के फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2019 12:30PM | Updated Date: Jul 28 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय कार Ertiga के CNG वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 8.87 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। वहीं अर्टिगा टूर एम वैरिएंट को 8.82 लाख रुपए (एक्स शोरूम) की कीमत में उपलब्ध किया जाएगा। इस MPV के CNG विकल्प को सिर्फ VXI ट्रिम के साथ लाया गया है।
 
अर्टिगा के CNG वेरिएंट की कीमत पेट्रोल मॉडल के मुकाबले 71,000 रुपए अधिक है। कम्पनी ने दावा करते हुए बताया है कि मारुति अर्टिगा सीएनजी 26.20 किमी/किलोग्राम का ARAI सर्टिफाइड माइलेज प्रदान करती है। दोनों वेरिएंट्समें 60 लीटर का सीएनजी टैंक दिया गया है।
नई अर्टिगा सीएनजी को इंटेलीजेंट इंजेक्शन सिस्टम से लैस किया गया है। इसमें ऑटो फ्यूल स्विच भी लगा है जिसकी मदद से आप जब चाहें इसे पेट्रोल या सीएनजी के बीच में स्विच कर सकते है। इंजन की बात की जाए तो मारुति अर्टिगा सीएनजी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 103 बीएचपी की पॉवर व 138 एन एम का टॉर्क प्रदान करता है। हालांकि सीएनजी मोड में यह इंजन 91 बीएचपी की पॉवर व 122 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। दोनों ही वेरिएंट्स में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स लगाया गया है।
 
मारुति अर्टिगा सीएनजी में एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, इंजन मोबिलाइजर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक सहित कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए है। कम्पनी इसके साथ2 साल/40 हजार किलोमीटर की वारंटी दे रही है। मारुति अर्टिगा का क्रॉसओवर वेरिएंट मारुति एक्सएल6 को भी जल्द उतारने की तैयारी कम्पनी कर रही है। मारुति एक्सएल6 को भारत में 21 अगस्त को लॉन्च किया जाना तय हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »