19 Mar 2024, 08:57:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगी हुई Hero की ये शानदार बाइक - जानें नई कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 12:28PM | Updated Date: Jul 19 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हीरो मोटोकॉर्प की बाइकों के दिवानों के लिए एक बुरी खबर है। कंपनी ने ने अपनी प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक Xtreme 200S की कीमतों में इजाफा कर दिया है। दिखने में बेहद आकर्षक इस बाइक को भारत में 98,500 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ाकर 99,400 रुपए, एक्स-शोरूम दिल्ली कर दी गई है। यानी इसकी कीमत में 900 रुपए का इजाफा किया गया है। इससे पहले ऐसे ही Hero Xtreme 200R, स्ट्रीट नेकेड बाइक की कीमत अप्रैल में बढ़ाई गई थी। कंपनी ने इसकी कीमत में 900 रुपये का इजाफा कर दिया है। 
 
बात इंजन की करें तो Hero Xtreme 200S में 200cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 18.4PS की पावर और 17.1Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में 5 स्पीड गियर लगे है। बाइक के फ्रंट में टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स और रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक लगा है। 
 
Xtreme 200S के फ्रंट में 276mm डिस्क ब्रेक और इसके रियर में 220mm डिस्क मिलेगी, वही यह बाइक सिंगल चैनल ABS से लैस है। बाइक का वजन 149 kg है।बाइक की सीट हाइट 795mm और ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm है। बाइक का वजन 149 kg है। 
 
यह फुली-फेयर्ड बाइक है और इसका स्टाइल बेहद आक्रमक है। बाइक में फुल LED हेडलैंप, टेललैंप और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला एक ब्रांड न्यू फुली डिजिटल LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर पॉजिशन इंडीकेटर, ट्रिप मीटर और सर्विस रिमाइंडर एलर्ट दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »