29 Mar 2024, 17:31:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नए कलर में लॉन्‍च हुई TVS की ये शानदार स्कूटर - जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 2:16PM | Updated Date: Jun 26 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 125cc स्कूटर सेगमेंट में TVS NTORQ 125 काफी पॉपुलर होने के साथ-साथ अपने सेगमेंट में भी सबसे स्पोर्टी लुक्स में है। यह भारत का पहला कनेक्टेड स्कूटर भी है और FY 18-19 में NTORQ 125 में इसे सबसे ज्यादा वर्ड्स भी मिले हैं और इसी के साथ यह Scooter of the Year भी बन चुका है, कंपनी ने इसे नए मैट सिल्वर में पेश किया है आइये जानते हैं इसके फीचर्स। एक साल से कम समय में ब्रांड 2 लाख बिक्री के मील के पत्थर को पार कर गया। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 58 हजार रुपये से शुरू होती है।
 
TVS NTORQ 125 में परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी दोनों का बढ़िया तालमेल देखने को मिलता है। इस स्कूटर में CVTi-REVV से 125cc का सिंगल सिलिंडर,4 स्ट्रोक, 3वाल्व इंजन लगा है जो 9.4 PS @7500 rpm पर और 10.5 Nm@5500 rpm पर देता है। यूजर्स के हिसाब से बात करें तो इसकी परफॉरमेंस काफी बढ़िया है इस राइड करते समय बाइक जैसा अनुभव मिलता है। इसमें लगे चौड़े टायर्स बेहतर ग्रिप देते हैं।
TVS NTORQ 125 को भारत में सबसे पहले फरवरी 2018 में लॉन्च किया गया था,  और देखते ही देखते यह मार्किट में पसंद किये जाना लगा। इसमें स्पोर्टी लुक्स. बढ़िया फीचर्स, और दमदार इंजन जबरदस्त पावर मिलती हैं शायद यही वजह है कि ग्राहकों ने इसे हाथों-हाथ लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »