19 Mar 2024, 10:49:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगी हुई मारुति की ये शानदार कार - इतने बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 12:14PM | Updated Date: Jun 24 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर की कीमत 12690 रुपये तक बढ़ा दी है। इस तरह कीमत बढ़ने की वजह नए सेफ्टी व एमिशन नॉर्म्स का पालन करने के लिए किए गए अपडेट हैं। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि डिजायर के पेट्रोल व डीजल दोनों वर्जन अब AIS-145 सेफ्टी नॉर्म्स के अनुरूप हैं। इसका पेट्रोल वर्जन BS-VI नॉर्म्स का पालन करने वाला बन चुका है। इसकी वजह से मारुति डिजायर के सभी वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ गई हैं।
 
Dzire की एक्स शोरूम कीमत दिल्ली व NCR में अब विभिन्न वेरिएंट्स के लिए 5,82,613 रुपये से 9,57,622 रुपये तक हो गई है। हाल ही में बलेनो और Alto को BS VI कंप्लायंट इंजन के साथ अपग्रेड करने के बाद मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने अब वैगन आर और स्विफ्ट को भी BS 6 कंप्लायंट इंजन के साथ अपग्रेड कर दिया है। मारुति सुजुकी ने यह भी घोषणा की है कि अब स्विफ्ट जल्द लागू होने जा रहे सेफ्टी नियमों का पालन करेगी। यह इसके डीजल व पेट्रोल दोनों वेरिएंट के लिए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »