29 Mar 2024, 18:02:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ह्युंडई की नई कार जो देगी 480 किमी का एवरेज देगी 9 जुलाई को होगी लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 12:23AM | Updated Date: Jun 9 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में हुंडई मोटर इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार का इंतजार अब जोरो पर। हुंडई मोटर इंडिया नई कोना इव को इस साल 9 जुलाई को लांच करने जा रही है। इस गाड़ी के 2 वेरिएंट्स देखने को मिल सकते है जिसमें एक 39kwh और दूसरा 64kwg की बैटरी के साथ आएगा जो सिंगल चार्ज पर 480 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तय कर सकती है। लेकिन हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में इसे दो या एक वर्जन में पेश करने को लेकर खुलासा नहीं किया गया है। नई कोना इव में 39.2 kWh की बैटरी दी जा सकती है। जोकि 135bhp की पावर और 335Nm का टॉर्क देगी। फुल चार्ज होने पर यह 400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकेगी।

इसके अलावा 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 9.3 सेकंड का समय लगेगा। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। इसे 54 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा बात फीचर्स की करें तो नई Kona EV में Bluelink connectivity को शामिल किया जा सकता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो हाल ही में लांच हुई Venue में शामिल की गई है। कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स को जगह मिलेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »