19 Mar 2024, 09:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुनिया की सबसे पुरानी पोर्शे कार नीलाम होने को तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 2:41AM | Updated Date: May 21 2019 2:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। दुनिया की सबसे पुरानी पोर्शे कार नीलाम होने जा रही है80 साल पुरानी पोर्श टाइप 64 स्पोर्ट्स कार जल्द ही 15 अगस्त से 17 अगस्त 2019 तक मोंटेरेली कार वीक में इसकी नीलामी होगी, इसकी 20 मिलियन डॉलर यानी 140 करोड़ रुपए रखी जाएगी, ये कीमत नीलामी के बोली के साथ बढ़ती जाएगी। उम्मीद की जा रहीं है इसकी कीमत बाजार में एक ऐतिहासिक हो सकती है।आरएम सोथबी के ट्वीट के अनुसार यह अपनी तरह का एकमात्र रेसिंग कार है और "पोर्श नाम की सबसे पुरानी कार है। टाइप -64  बर्लिन से रोम तक की रेसिंग के लिए तैयार किया गया था। इस कार  को  1939 और 1940 के बीच में बनाया गया था।

फर्डिनेंड पोर्श और फॉक्सवैगन ने सितंबर 1939 में बर्लिन से रोम तक 1,500 किलोमीटर तक की दौड़ में शामिल होने के लिए इस तरह की तीन कारों के निर्माण के बारे में सोचा था, लेकिन युद्ध की वजह से दौड़ रद्द हो गई।युद्ध के बाद, फेरी पोर्शे उसे अपने साथ ऑस्ट्रिया ले आए और उन्होंने अपनी नामचीन स्पोर्ट्स कार कंपनी शुरू कर ली और टाइप 64 को  एक ऑस्ट्रियाई रेसिंग ड्राइवर को बेच दिया गया, जिसने 1995 में अपनी मृत्यु तक उस पर कब्जा किया। कार फिर 1997 में अपने तीसरे मालिक के पास चली गई, और अब इसे नीलामी के लिए पेश किया जा रहा है। यह मॉन्टेरी, कैलिफोर्निया में ब्लॉक को पार करेगा, 15 अगस्त को नीलामी होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »