29 Mar 2024, 14:02:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेंज रोवर वेलर हुई भारत में लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 12:20AM | Updated Date: May 10 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जैगुआर लैंड रोवर इंडिया ने घरेलू स्‍तर पर बनी रेंज रोवर वेलर को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इसकी बिक्री शुरू कर दी है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 72।47 लाख रुपए से शुरू है। कंपनी ने बताया कि वेलर का आर डायनमिक- एस संस्‍करण पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्‍ध हैं। आर डाय‍नमिक- एस की पूरी तरह से तैयार इकाई के मुकाबले घरेलू स्‍तर पर विनिर्मित मॉडल 15 से 20 प्रतिशत सस्‍ता है। इसका मतलब है कि भारतीय मॉडल इम्‍पोर्ट किए गए मॉडल से 25 लाख रुपए सस्‍ता है। इस कार के फीचर्स की बात करें तो रेंज रोवर वेलर में 2।0 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। इसके डिजाइन को देखें तो नई स्‍थानीय रेंज रोवर वेलर में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है। कार में एलईडी हैंडलैम्‍प, इंटीग्रेटेड रियर स्पॉयलर और फ्लूश हैंडल जैसे फीचर शामिल हैं। इसमें आपको स्‍लाइडिंग पैनोरैमिक सनरूफ, फोर जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल और 10 इंच का डुअल टचस्‍क्रीन सिस्‍टम मिलता है। जैगुआर लैंड रोवर इंडिया ने कहा है कि वेलर का स्‍थानीय स्‍तर पर विनिर्माण शुरू होने से कंपनी को भारतीय लग्‍जरी एसयूवी श्रेणी में प्रतिस्‍पर्धा करने में मदद मिलेगी। कंपनी के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी का कहना है कि रेंज रोवर वेलर को 2018 में पेश किया था और ग्राहकों से अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली है। अब स्‍थानीय स्‍तर पर तैयार रेंज रोवर वेलर के पेश कर रहे हैं। रेंज रोवर ने भारत में डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट, रेंज रोवर इवोक उपलब्‍ध कराई हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »