19 Apr 2024, 13:18:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक e2o के प्रोडक्शन पर लगाया रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 4:40PM | Updated Date: May 2 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार के रुप में जानी जाने वाली कार महिंद्रा e2o के प्रोडक्शन पर कंपनी द्वारा रोक लगा दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ई2ओ का आखिरी प्रोडक्शन 31 मार्च 2019 को किया गया। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक कार को पहली बार साल 2013 में लॉन्च किया गया था जो कि टू-डोर वेरिएंट थी। इसके बाद करीब 3 साल बाद 2016 में ई2ओ के फोर-डोर वेरिएंट को लॉन्च किया गया था।
 
आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई2ओ के प्रोडक्शन रोकने का प्रमुख कारण इसकी मांग में कमी रही है। हालांकी माना जा रहा है कि कंपनी बहुत जल्द अपनी पॉपुलर एसयूवी कार केयूवी100 के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लॉन्च करने जा रही है।
 
इससे पहले महिंद्रा ई2ओ को महिंद्रा अपनी निरमा कंपनी के कर्नाटक प्लांट में निर्माण कर रही थी। यह कार शुरूआती दिनों में भारतीय बाजार में बाजार में चार वेरिएंट P2, P4, P6 और P8 वेरिएंट के साथ बेचा जा रहा है लेकिन बाद के दिनों में इसके P2 और P8 वेरिएंट को बंद कर दिया गया था। महिंद्रा ई2ओ के भारत में ज्यादा सफल नही होने के पीछे सबसे बड़ी बजह देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए पर्याप्त सुविधाएं नही होना रहा।
 
फिलहाल कंपनी अपनी नई e-KUV100 कार पर काम कर रही है जिसे पिछले साल ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान पेश किया गया था। माना जा रहा है कि यह कार इस साल के अंत तक बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी। कंपनी इस कार को लेकर दावा कर रही है कि यह सिंगल चार्ज पर 140 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »