18 Apr 2024, 22:26:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मेक इन इंडिया के तहत अब भारत में अपनी कारें बनाएगी ह्युंडई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 4:10PM | Updated Date: Apr 25 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मोदी सरकार के मेक इन इंडिया मिशन को बड़ी कामयाबी मिली है। अब इस मिशन को विदेशी कंपनियां भी अपनाने लगी है। एप्पल के आईफोन के बाद अब दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्युंडई इलेक्ट्रिक वाहनों के कई पार्ट्स भारत में बनाएगी। इसमें बैटरी पार्ट्स भी शामिल हैं। यह भारत में अपनी सब्सिडियरी ह्युंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) के जरिए ऑपरेट करती है।
 
कंपनी भारत में हाइब्रिड गाड़ियों को लेकर सरकार की पॉलिसी पर नजर रखे हुए है। यह इस साल भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की योजना बना रही है। ये वाहन चेन्नई प्लांट में बनेंगे। ह्युंडई इंडिया के एमडी और सीईओ एस किम ने कहा कि वे इस बारे में कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। कंपनी सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि भारत से बाहर अपनी जरूरतों के लिए यहां इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स बनवाने पर विचार कर रही है। ह्युंडई इंडिया की पैरेंट कंपनी बैटरी पार्ट्स के लिए स्थानीय सप्लायरों से संपर्क भी कर रही है।
 
सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स भारत में बनें। इसे देखते हुए सुजुकी मोटर कॉर्प अपनी साझीदारों के साथ गुजरात के हंसलपुर में लिथियम आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर काम कर रही है। टाटा मोटर और महिंद्रा भी भारत में इस सेगमेंट पर जोर-शोर से लगी है। किम ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की ग्रोथ के लिए सरकारी सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। कंपनी बैटरी पार्ट्स के लिए सप्लायरों से संपर्क कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »