24 Apr 2024, 23:41:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

मुकेश अंबानी के लिए खरीदी दुनिया की अत्याधुनिक बख्तरबंद कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2015 4:11PM | Updated Date: Jun 21 2015 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने चेयरमैन और प्रबंध निदेशक की निजी सुरक्षा बढ़ाने के लिए दुनिया की सबसे आधुनिक बख्तरबंद कार खरीदी है। सूत्रों ने बताया मर्सिडीज बेंज की इस बख्तरबंद कार का मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में पंजीकरण कराया गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की कार लेवल-नौ की प्रतिरोधक क्षमता (वीआर-9) से लैस है। जो कि वर्तमान में उपलब्ध सबसे अधिक प्रतिरोधक क्षमता है। इसे बेंज के जर्मन स्थित सिंडेलिंगेन कारखाने में खासतौर पर तैयार किया गया। यह देश की सबसे शानदार सुरक्षा उपकरणों से सजी गाड़ी होगी। इसके लिए कंपनी ने 11 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

सूत्र के अनुसार देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी के चेयरमैन होने के नाते मुकेश अंबानी कंपनी के 28 लाख शेयरधारकों के हितों के संरक्षक हैं। अप्रैल 2013 से ही उनके पास जेड श्रेणी की सुरक्षा है। सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर ही यह कदम उठाया गया है और बख्तरबंद वाहन लिया गया।

सूत्र के अनुसार यह रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2015 के बख्तरबंद मॉडल एस 600 के लिए 57वां नंबर मिला था। भारत में पहुंचने से पहले कंपनी को आठ महीने इंतजार करना पड़ा। मर्सिडीज बेंज एस 600 का बेस प्राइस 1.5 करोड रुपए है। इसके अलावा लेवल-9 के बख्तरबंद वाहन तैयार करने के लिए अलग से जो खर्च आता है उसमें सुरक्षा उपायों पर आयात शुल्क और बीमा तथा अन्य चार्ज लगते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का 2015 मॉडल एस 600 वी-9 बख्तरबंद व्हीकल भारत में इस तरह का पहला है। अभिनेता आमिर खान के पास 2014 मॉडल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »