29 Mar 2024, 16:33:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी ने भारत में मंहगे वाहनों के बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अपने लोकप्रिय एसयूवी क्यू3 का नया मॉडल पेश किया। इसकी कीमत 28.99 लाख रूपए से 37.50 लाख रूपए के बीच है।

एसयूवी क्यू3 तीन मॉडल में उपलब्ध होगा। इसके आधार मॉडल की कीमत 28.99 लाख रूपए होगी जबकि मझोले मॉडल की कीमत 33.99 लाख रूपए और सबसे मंहगे मॉडल की कीमत 37.50 लाख रूपए (एक्सशोरूम) होगी। ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमें भरोसा है कि नया क्यू3 ऑडी परिवार में कई नए सदस्य लाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »