28 Mar 2024, 19:48:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनतेरस : देश के अकेले कुबेर मंदिर में उमड़ेंगे भक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 10:41AM | Updated Date: Nov 5 2018 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देशभर में सोमवार को धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। धन के देवता कुबेर की पूजा-आराधना का भी इस दिन काफी महत्व है। मंदसौर में देश का एकमात्र  मंदिर है जिसमें भगवान शंकर और धन के देवता कुबेर एक साथ विराजित हैं। यह मंदिर मंदसौर जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर स्थित ग्राम खिलचीपुरा में हैं।  धन तेरस पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा।
 
खिलचीपुरा स्थित धोलागिरी महादेव मंदिर पर अपनी पिछली कई पीढ़ियों से सेवा-पूजा करते आ रहे पं. गोस्वामी ने बताया कि मंदिर का इतिहास सैकड़ों वर्षों पूराना है। एक समय में मुगल शासक अलाउद्दीन खिलजी ने हमला भी बोल दिया था, उस दौरान ध्वस्त हुई प्रतिमाओं के अवशेष आज भी मंदिर के पर मिलते हैं। इसके बाद मराठा शासनकाल में इस मंदिर का जिर्णोद्धार करवाया गया। मराठा पेटर्न पर बना मंदिर का गुम्बज इस बात का प्रतिक है।
 
सनातन धर्म के षास्त्रों के अनुसार भगवान षिव सन्यास और वैराग्य पसंद भगवान हैं और भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है, लेकिन फिर मंदसौर के धोलागिरी महादेव मंदिर में वैराग्य के देवता शिव और धन के देवता कुबेर दोनों एक साथ विराजते हैं। मान्यता है कि यह विश्व का इस तरह का अद्वितीय मंदिर हैं। यहां आने वाले भक्तों का ऐसा कहना है कि धन तेरस पर यहां भगवान षिव और कुबेर की एक साथ पूजा-आराधना करने के  धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है। धन तेरस पर यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाएगा। दोपहर तक मंदिर परिसर से दूर तक भक्तों की कतार लगेगी, भक्तों की भीड़ का यह आलम रात तक चलता रहेगा। इस मंदिर में दर्शन लाभ लेने के लिए देशभर के लोग आते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »