28 Mar 2024, 22:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

गुरुवार के दिन करें यह अचूक उपाय, पैसे से भर जाएगी झोली आपकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2018 2:54PM | Updated Date: Apr 17 2018 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुवार के दिन गुरु का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ उपाय किए जाते है। आपको बता दे कि इन उपायों से भाग्य आपका साथ देने लगता है। इसके साथ ही इस दिन भगवान् विष्णु की भी विशेष पूजा की जाती है। गौरतलब है, कि जो लोग भगवान् विष्णु की पूजा करते है, उनसे महालक्ष्मी भी बेहद प्रसन्न होती है। ऐसे में लक्ष्मी जी के प्रसन्न होने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। तो चलिए आज हम आपको गुरुवार से संबंधित कुछ खास उपाय बताते है, जिनमे से आप कोई भी एक उपाय अपना सकते है। 

1 सबसे पहले गुरुवार को आप गुरु से जुडी पीली वस्तुओ का दान करे। जी हां पीली वस्तुए जैसे सोना, हल्दी, फल और चना आदि किसी भी प्रकार की पीली वस्तु का आप दान कर सकते है। बता दे कि ऐसा करने से आपको महालक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। 
 
2 इसके इलावा आप गुरुवार के दिन भगवान् शिव को बेसन के लड्डूओ का भोग भी लगा सकते है और साथ ही गुरु ग्रह के लिए व्रत भी रख सकते है। 

3 गुरुवार को पूजा के बाद आप केसर का तिलक लगाए। ऐसे में यदि केसर न हो तो आप हल्दी का तिलक भी लगा सकते है। इस बात का ध्यान रखे कि तिलक लगाने के बाद ही अपने काम की शुरुआत करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »