28 Mar 2024, 20:45:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

गलती से भी नहीं करें शनिवार को ये काम, वरना शनि हो जाएंगे नाराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 1:35PM | Updated Date: Apr 13 2018 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिन लोगों के कर्म गलत होते हैं, उनके लिए शनि अशुभ हो जाता है। शनि के अशुभ होने से किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है, साथ ही घर-परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं। शनिवार का कारक शनि है और विशेष रूप से इस दिन ऐसे कामों से बचना चाहिए, जिनसे कुंडली में शनि अशुभ हो सकता है। यहां जानिए उज्जैन के इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी और ज्योतिर्विद पं. सुनील नागर के अनुसार शनिवार को कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए...

1 शनिवार को किसी गरीब का अपमान न करें। शनिदेव गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कारण जो लोग गरीबों का अपमान करते हैं, गरीबों को परेशान करते हैं, शनि उनके जीवन में परेशानियां बढ़ा देता है।
2 ध्यान रखें किसी बाहरी व्यक्ति से जूते-चप्पल उपहार में न लें। शनिवार को जूते-चप्पल का दान किसी गरीब को करेंगे तो शनि के दोष दूर हो सकते हैं।
3 शनि को मनाने के लिए शनिवार को तेल का दान करना चाहिए। इन दिन तेल घर में लेकर नहीं आना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »