29 Mar 2024, 04:02:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

गुरुवार के दिन करे ये अचूक उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 12:52PM | Updated Date: Apr 11 2018 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन गुरु दोष शांति व गुरु की प्रसन्नता के लिए विशेष दिन माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि गुरु बृहस्पति, देवगुरु हैं। गुरु सुखद दाम्पत्य जीवन व सौभाग्य को नियत करते हैं। खासकर स्त्री के विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी गुरु की प्रसन्नता से दूर हो जाती है। आप कोई भी काम करते है तो होने से पहले उसमें कोई न कोई रुकावट आ जाती है। जिससे कारण आपको उसी काम को करने के लिए आपको दो गुनी मेहनत करनी पड़ती है।

इसका कारण आपकी कुंडली में गुरु ग्रह खराब होने के कारण हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति (गुरु) धनु और मीन राशियों का स्वामी ग्रह है। सामान्यत: गुरु शुभ फल देता है किंतु पापी ग्रह यदि उसके साथ विराजमान हो जाए अथवा गुरु अपनी नीच राशि में स्‍थित हो तो यही गुरु जातक के लिए अनिष्टकारी हो जाता है अर्थात् अशुभ फल देने लगता है जिससे जातक आर्थिक, मानसिक, शारीरिक एवं पारिवारिक रूप से परेशान हो जाता है, आप गुरु की पूजा कर हर समस्या से निजात पा सकते है।

अगर आप आर्थिक परशानियों का सामना कर रहे है, कोई भी काम कर रहे है उसमें असफलता प्राप्त हो रही है तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे है। जिनको करने से आपको धन लाभ होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इसके लिए लाल किताब में कुछ खास उपाय बताए गए। जिन्हें अपना कर आप धन की प्राप्ति कर सकते है। जानिए इन उपायों के बारें में।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »