28 Mar 2024, 16:04:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शुभ फल चाहिए तो करें रोटी के ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 3:05PM | Updated Date: Mar 28 2018 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मान्यता है कि दूसरों को खाना खिलाने पर पुण्य बढ़ता है और पुराने समय में किए गए पाप खत्म होते हैं। इसी वजह से कई लोग समय-समय पर खाना और अनाज दान करते रहते हैं। यहां जानिए रोटी के कुछ उपाय, जिनसे कुंडली के दोष दूर हो सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हर रोज सुबह-सुबह जब रोटियां बनाई जाती हैं, उस समय पहली रोटी अलग निकाल लें। उस रोटी के चार बराबर टुकड़े कर लें। इनमें से एक टुकड़ा गाय को और दूसरा टुकड़ा काले कुत्ते को देना है। तीसरा कौओं के लिए घर की छत पर डालना है। अंतिम टुकड़ा घर के पास किसी चौराहे पर रखकर आना है। ऐसा हर रोज करना चाहिए। इस उपाय से घर की गरीबी दूर हो सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »