29 Mar 2024, 07:58:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आप मरने के बाद डिजिटल रूप से जीवित, जाने कैसें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 2:06PM | Updated Date: Mar 20 2018 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आपने कभी मृत्यु के बाद भी अपनी चेतना को संरक्षित करने और क्लाउड पर जीने का सपना देखा हो, तो एक नया स्टार्टअप नेक्टोम छह लाख रुपए की फीस वसूल कर आपके दिमाग को अमर बना देगा। यह दिमाग को फ्रीज करेगा और भविष्य में तकनीक उन्नत हुई तो इस दिमाग को कंप्यूटर पर डालकर डिजिटल बना देगी। यानी आप मृत्यु के बाद डिजिटल रूप से जीवित रहेंगे। यादें, भावनाएं सब कुछ संरक्षित रहेगा। इस तकनीक की एक ही खामी है कि दिमाग संरक्षित करने की प्रक्रिया के दौरान आपकी जान भी जा सकती है। इसके बावजूद 25 लोग अब तक इस स्टार्टअप के ग्राहक बन चुके हैं। इसमें सिलिकान वैली के 32 वर्षीय उद्योगपति सैम अल्ममैन भी शामिल हैं।

 
अल्तमैन वाई कंबिनेटर कंपनी के मालिक हैं, जो नेक्टोम जैसे स्टार्टअप में निवेश करती है। वहीं अगले हफ्ते नेक्टोम के संस्थापक राबर्ट मैकइनटायर पहली बार अपनी कंपनी में निवेश के लिए पिच करेंगे। राबर्ट के मुताबिक नेक्टोम की योजना बेहद बीमार मरीजों को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से जोड़ने की है। इसके बाद उन्हें एनेस्थिसिया देकर बेहोश कर दिया जाएगा। फिर पूरे शरीर में धमनियों के रास्ते ढेर सारे रसायन डाले जाएंगे। याद रहे इस पूरी प्रक्रिया दौरान मरीज जीवित रहेगा, लेकिन यह बेहद घातक है और इसमें जान जाने की 100 प्रतिशत आशंका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »