28 Mar 2024, 17:53:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

त्रिभुज और चक्र से जानिए कैसे हैं आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 2:25PM | Updated Date: Mar 19 2018 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने हाथों में चक्र और त्रिभुज के बारे में सुना होगा। यह जिन हाथों में पाया जाता है वे व्यक्ति कुछ खास होते हैं। चक्र कई तरह का होता है और इसके परिणाम भी वैसे ही होते हैं। इसी तरह त्रिभुज को लेकर भी मान्यताएं हैं। लेकिन यह केवल बृहस्पति क्षेत्र पर ही शुभ माना जाता है। चक्र का अर्थ वृत्त से है  जो अंगुलियों की त्वचा एवं रेखाओं पर पाया जाता  है।
 
यह वतुर्लाकार एक होने से चालाक, दो होने से सुन्दर, तीन से ऐशोआरामी, चार से गरीब, पांच वाला विद्वान, छ: वाला विद्वान में चतुर,  सात वाला योगी, आठ वाला गरीब, नौ चक्र वाला राजा या धनी और दस चक्र वाला एक सरकारी अधिकारी होता है। साथ ही ईश्वर प्रेमी और थोड़ी आयु वाला होता है। तर्जनी में चक्र होने पर व्यक्ति को मित्रों से लाभ  होता है। मध्यमा में होने से इष्ट पूजा से धन लाभ होता है। अनामिका में हो
 
तो समाज की सहायता से पैसा आएगा और कनिष्ठा में चक्र हो जाने पर तैयार माल द्वारा धनार्जन होगा। यदि संबंधित अंगुलियों में शंख का निशान हो तो तत्संबन्धी नुकसान होगा। वहीं भारतीय पद्धति मे त्रिभुज बृहस्पति पर्वत पर ही अच्छा होता है। उंचे दर्जे  के राजनीतिज्ञों, धार्मिक पुरुषों  और योगी महापुरूषों के हाथों में यह  पाया जाता है। ऐसा व्यक्ति मनुष्य मात्र का कल्याण चाहने वाला होता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह त्रिभुज होता है वह अपने निकटवर्ती लोगों को अच्छी तरह से और चतुराई से किसी न किसी तरीके से काम में लगा सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »