आगामी 21 जुलाई को होने वाले राशि परिवर्तन से कई राशियों पर असर पड़ सकता है। शुक्रवार से बुध राशि परिवर्तन होगा। यह राशि परिवर्तन उद्योग व व्यापार क्षेत्र के लिए शुभ और काफी लाभदायक होगा। इस समय के दौरान टैक्स चोरी करने वालों को बचकर रहना होगा, इन पर संकट आ सकता है। हालांकि, जो व्यापारी नीति और नियम के अनुसार धंधा कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अमृत के कलश के समान होगा। खासकर यह राशि परिवर्तन शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि परिवर्तन के दौरान यदि सेंसेक्स 35 हजार और निफ्टी 10 हजार के आंकड़े को भी पार कर जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।
महंगाई बढ़ेगी, चोरों पर आ सकता है संकट...
ज्योतिषार्च पं. प्रियाशरण त्रिपाठी ने बताया कि 21 जुलाई को सुबह साढ़े 10 बजे बुध महाराज सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद पांच सितंबर को यह मार्गी होंगे। इसके चलते दो महीने तक यह परिवर्तन चलेगा। बुध के परिवर्तन और वक्री-मार्गी होने से उद्योग-व्यापार को काफी फायदा होगा। जबकि महंगाई बढ़ सकती है, साथ ही साथ कर चोरों पर संकट आ सकता है। इसी के साथ शहर के कपड़ा बाजार, हीरा उद्योग और रियल स्टेट सेक्टर में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
व्यापार और शेयर मार्केट के लिए फायदा
किस राशि पर क्या होगा असर
मेष : मानसिक ताजगी रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ : धनलाभ होगा, नई वस्तु ले सकते हैं।
मिथुन : परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क : परिवार की तरफ से लाभ होगा, पैसा खर्च करने में सावधानी रखें।
सिंह : संतान सुख में कमी होगी, परिवार की तरफ ध्यान दें।
कन्या : मानसिक परेशानी रहेगी, कार्यों में रुकावट आएगी।
तुला : रुके हुए कार्य पूरे होंगे, वाणी में मधुरता आएगी।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी, क्रोध पर अंकुश रखें।
धनु : मान सम्मान मिलेगा, दान पुण्य करें।
मकर : कार्यों में विलंब होगा, मन शांत रखें।
कुंभ : व्यवसाय में प्रगति होगी, नए कार्यों की शुरूआत होगी।
मीन : फालतू खर्च और चिंता बढ़ेगी।