20 Apr 2024, 11:21:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सफलता चाहिए तो करें इन रंगों का प्रयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2017 11:10AM | Updated Date: May 11 2017 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फेंगशुई की धारणा अनुसार दक्षिण दिशा प्रसिद्धि, पहचान एवं सम्मान देने की दिशा मानी गई है अत: प्रसिद्धि, पहचान एवं सम्मान के लिए दक्षिण दिशा को ऊजार्वान किया जाना जरुरी है। इसके लिए दक्षिण दिशा के प्रधान तत्व अग्नि एवं इसके सहयोगी तत्व लकड़ी को पुष्ट करके बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
 
घर अथवा कार्यालयके दक्षिण दिशा वाले भाग में जल अथवा जल के चित्र का प्रयोग फेंगशुई के अनुसार वर्जित है क्योंकि जल अग्नि तत्व को क्षीण कर देता है। इस कारण दक्षिण दिशा से आने वाले लाभों में ह्रास होता है। दक्षिण दिशा में लाल एवं नारंगी रंग का प्रयोग सबसे अच्छा है। ये सभी रंग अग्नि तत्व से संबंधित रंग हैं। अन्य सहयोगी रंग जैसे हरा भी दक्षिण दिशा में प्रयोग हेतु उत्तम है क्योंकि यह लकड़ी का रंग है और लकड़ी अग्नि को पुष्ट करती है। नीला एवं काला रंग दक्षिण दिशा में प्रयोग हेतु ठीक नहीं है क्योंकि फेंगशुई में इन रंगों को जल तत्व का रंग माना गया है एवं जल अग्नि का शामक है।
 
(आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »