19 Apr 2024, 11:12:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर के कैलेंडर में छिपा है ढेर सारे पैसे कमाने का राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 12:04PM | Updated Date: May 8 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अधिकतर लोग अपने बुरे समय में परेशान होकर तमाम तरह के बड़े उपाय करते है और उम्मीद के मुताबिक फल नहीं मिलता। बड़े- बड़े उपायों के बीच आप अपने घर के एक छोटे से वास्तुदोष को भूल जाते है, जिस कारण आप लगातार परेशान रहते हैं। वो वास्तुदोष है आपके घर का कैलेंडर। चौकिएं मत आपके घर के एक कोने में टंगा यह छोटा सा कैलेंडर भी आपके अच्छे समय को बदलने का दम रखता है।
 
वास्तु की मानें तो पुराने कैलेंडर को घर में नहीं रखना चाहिए। अधिकतर लोग पुराने कैलेंडर की जगह नया कैलेंडर लगा तो लेते है, लेकिन पुराने कैलेंडर को घर से बाहर नहीं रखते। पुराना कैलेंडर आपकी उन्नति के मौकों को कम कर देता है। मुख्य दरवाजे के सामने कैलेंडर ना लगाएं, क्योंकि दरवाजे से गुजरने वाले ऊर्जा प्रभावित होती है।
 
यदि आप पूर्व दिशा की ओर कैलेंडर लगाएंगे तो इससे आपके जीवन में उन्नति होगी। कैलेंडर पर उगते सूरज की तस्वीर हो। उत्तर दिशा में वही कैलेंडर लगाएं, जिस पर हरियाली, नदी, समुद्र, विवाह आदि की तस्वीर हो. इस दिशा में लगने वाले कैलेंडर पर हरा व सफेद रंग अधिक होना चाहिए।
 
पश्चिम दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से आपके रुके हुए काम शुरू हो जाएंगे। दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगाने से तरक्की रुक जाती है, क्योंकि यह कैलेंडर समय का सूचक है. इस दिशा में कैलेंडर लगाना से घर के मुखिया की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »