19 Apr 2024, 05:47:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अनहोनी से बचना है तो रात को भूल कर भी ना करें ये काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2017 1:16PM | Updated Date: Apr 29 2017 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शास्त्रों के मुताबिक हर काम का अपना एक समय निर्धारित किया गया है। कई ऐसे काम हैं जिन्हें दिन के वक्त नहीं करना चाहिए, वहीं कई ऐसे काम भी हैं जिन्हें रात वक्त बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फिर कोई अनहोनी आपके साथ हो सकती है। 
 
श्मशान और कब्रिस्तान के पास न जाएं
 
विष्णु पुराण के मुताबिक रात के वक्त भूलकर भी कभी श्मशान और कब्रिस्तान के पास से होकर नहीं गुज़रना चाहिए। क्योंकि रात के वक्त इसके आस-पास नकारात्मक ऊर्जा सबसे ज्यादा सक्रिय रहती हैं। रात के वक्त यहां जाने से आप भी नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में आ सकते हैं और आपको नुकसान पहुंच सकता है।
 
रात में इत्र या परफ्यूम न लगाएं
 
रात में सोने से पहले डियो, इत्र या परफ्यूम बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए. शास्त्रों के मुताबिक रात के वक्त डियो, इत्र या परफ्यूम लगाने से नकारात्मक शक्तियां आपकी ओर आकर्षित हो सकती हैं। इसलिए कहा जाता है कि रात के वक्त हमेशा अपने हाथ-पैर और चेहरा धोकर ईश्वर का ध्यान करके सोना चाहिए।
 
रात में चौराहे पर न टहलें
 
रात के वक्त चौराहे पर नहीं जाना चाहिए। चौराहे को संधि स्थल माना जाता है। इसलिए यहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। खासतौर पर रात में ये प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आपने देखा भी होगा कि कुछ लोग रात में या शाम के वक्त चौराहे पर आकर टोने-टोटके भी करते हैं। इसलिए यहां देर रात तक टहलना खतरनाक हो सकता है।
 
 बाल खुले रखकर न सोएं
 
रात के वक्त लड़कियों को अपने बालों को खुला रखकर नहीं सोना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक बाल खुले रखकर सोने से नकारात्मक शक्तियां आसानी से लड़कियों पर अपना प्रभाव बना लेती हैं। इसलिए हमेशा घर के बड़े बुजुर्ग लड़कियों को रात में बाल बांधकर सोने की सलाह देते हैं। ताकि उनकी नकारात्मक शक्तियों से रक्षा हो सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »