28 Mar 2024, 20:28:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

खुशहाल जीवन यापन के लिए इन बातों को रखें गुप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2017 9:49AM | Updated Date: Apr 14 2017 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शुक्राचार्य महान ज्ञानी और अच्छे नीतिकार थे। शुक्र नीति में धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, सैन्य, व्यवस्था, राज्य कार्य, जीवन शैली आदि कई विषयों से संबंधित बातों का उल्लेख है। जिन पर अमल करके खुशहाल जीवन यापन किया जा सकता है। शुक्रनीति में शुक्राचार्य ने ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें दूसरों से गुप्त रखना चाहिए। कुछ लोगों में अपने मान-सम्मान के दिखावे की आदत होती है।
 
शुक्र नीति के अनुसार मान-सम्मान का दिखावा करने से लोगों की नजर में आपके लिए नफरत का भाव आ जाता है। इस आदत की वजह से आपके अपने भी आपसे दूरियां बना सकते हैं। व्यक्ति को कई बार अपमान का सामना करना पड़ता है। लेकिन उसे ये बात सभी से छिपा कर रखनी चाहिए।
 
ये बात दूसरों को पता लगने पर वे भी अपका सम्मान करना छोड़ देते हैं। जिसके कारण व्यक्ति हंसी का पात्र बन जाता है।  धन से कई सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं। लेकिन कई बार इस धन से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्ति को अपने धन की जानकारी कम लोगों को देनी चाहिए। कई लोग धन के लालच में आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं।
 
गृह दोषों के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अपने गृहदोषों का जिक्र सब के सामने नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दान को गुप्त तरीके से किया जाए तभी उसका पुण्य मिलता है। जो लोग दिखावे और दूसरे लोगों में महानता पाने के लिए दान का दिखावा करता है उनके पुण्य कर्म नष्ट हो जाते हैं। वैसे भी दान इस प्रकार करना चाहिए कि दूसरे हाथ को भी पता न चले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »