23 Apr 2024, 12:37:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

करें ये उपाय मिलेंगे शुभ समाचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 12:13PM | Updated Date: Mar 20 2017 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वो कहते हैं ना, सुबह की शुरूआत अगर अच्छी होती है, तो आपका पूरा दिन बहुत ही शुभ जाता है। पूरे दिन अच्छी खबरें मिलती है। लेकिन अगर सुबह कुछ गड़बड़ हो जाए तो आपका दिन भी अच्छा नहीं जाता।
 
पूरे दिन को सकारात्मक और खुशहाल बनाने के लिए जरूरी है कि आपके सुबह की शुरूआत भी बहुत अच्छी हो। सुबह सुबह किन बातों को रोजाना करने से आपका पूरा दिन सफल हो सकता है।
 
आपके दिन को लाभदायक बनाने के लिए सुबह-सुबह कुछ बातों का ध्यान रखें।  जी हां, सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी हथेली देखें। ऐसा कहा जाता है कि हथेली में मां सरस्वती और मां लक्ष्मी का वास होता है। दोनों का संयोग आपके भाग्य के लिए शुभ है।
 
हथेली के दर्शन से आपको लक्ष्मी का प्राप्ति होती है। नहाने के बाद सबसे पहला काम तुलसी के पौधे और सूरज को जल चढ़ाना चाहिए। सूरज को शांत करने से आपका जीवन शांत रहता है और तुलसी माता आपके घर की सुख और शांति को बनाए रखती हैं।
 
घर के अंदर कुछ भी अशुभ चीजें नहीं आ सकती हैं। ऐसा कहते हैं कि तुलसी का पौधा घर के आंगन में रखने से घर बुरे संकेतों से बचा रहता है और सूरज को पानी से सींचने से उसकी तपिश ठंडी होती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »