बच्चों की परीक्षाएं सिर पर हैं। बच्चों के साथ माता-पिता को भी उनकी पढ़ाई को लेकर बेहद चिंता है। वैसे तो पढ़ाई में की गई मेहनत ही बच्चों के रिजल्ट में रंग लाएगी, लेकिन बच्चों की एकाग्रता बनी रहे, उनका पढ़ाई में मन लग सके, इसे लेकर फेंगशुई के कुछ आसान उपायों को अपनाया जा सकता है। इन उपायों को अपनाने से बच्चे नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहेंगे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी परीक्षा अच्छे से दे सकेंगे।
क्रिस्टल बॉल को बच्चों के स्टडी रूम में नॉर्थ ईस्ट दिशा में रखें। इससे बच्चों में बुद्धि का विकास होता है। अध्ययन कक्ष में कोई कॉपी-किताब या पेन को खुला न छोड़ें।
कॉपी किताबों को हमेशा उनके तय स्थान पर ही रखें। स्टडी टेबल के कोने कटे हुए नहीं होने चाहिए। पढ़ाई करते वक्त विद्यार्थी की पीठ के पीछे दीवार होनी चाहिए। स्टडी टेबल को दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए।
जिस मेज या कुर्सी पर पढ़ाई करते हों, वह टूटी हुई न हो। पढ़ाई करने वाली मेज पर कभी खाना न खाएं। पढ़ाई करते समय जूते-मोजे उतार दें। विद्यार्थी मोर पंख अपने पास रखें।
परीक्षा देने जाते समय मीठा दही या मिष्ठान खाकर जाएं। फेंगशुई ग्रीन लैंप को घर की उत्तर दिशा में लगाने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है। क्रिस्टल ग्लोब को नॉर्थ-वेस्ट दिशा में रखना चाहिए। पढ़ाई आरंभ करने से पहले अपने ईष्ट देव का ध्यान कर लें। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी ऐसा ही करें।