20 Apr 2024, 19:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बिजनेस शुरू करने से पहले अपनाएं ये वास्तु टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 9:42AM | Updated Date: Mar 6 2017 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपना बिजनेस शुरू करना सबका सपना होता है। सभी चाहते है कि उनका बिजनेस उंचाइयों तक पहुंचे। इसके लिए लोग वास्तु पूजा, ग्रह-नक्षत्र और जैसी चीजें देखते है। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे है और चाहते है कि बिना किसी रुकावट के ये ऊंचाइयों तक पहुंचे तो पढ़ लीजिए ये वास्तु टिप्स -
 
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप अपने काम के लिए नया प्लॉट या जमीन खरीदने जा रहे है तो ध्यान रखें कि आपकी दुकान का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर की दिशा की तरफ मुंह रखने वाला हो। इससे हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
 
वास्तु के अनुसार दुकान के मालिक या मैनेजर को दुकान के दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए। इससे आपका बिजनेस अच्छा चलेगा।
 
वास्तु के अनुसार दुकान का कैशकाउंटर हमेशा दक्षिण या पश्चिम दीवार के सहारे होना चाहिए। इससे आपके लॉकर में हमेशा पैसा रहेगा। \
 
दुकान के उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान का फोटो लगाना चाहिए। इससे लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
 
व्यावसायिक भवन के गेट के सामने कोई खंभा या बड़ा पेड़ नहीं होना चाहिए।
 
वास्तु के अनुसार बिजली के उपकरणों को रखने या स्विच बोर्ड लगाने के लिए दुकान का दक्षिण-पूर्व हिस्सा अच्छा माना जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »