25 Apr 2024, 14:17:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

फायदा ही नहीं, नुकसान भी करवाता है मनी प्लांट, ध्यान दें ये बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2017 4:55PM | Updated Date: Mar 4 2017 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में धन की वर्षा करता है लेकिन इसको लगाने की दिशा बेहतर होनी चाहिए। अगर इनको गलत दिशा में लगाया जाएं तो ये फायदे के जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते है  मनी प्लांट को कैसे लगाने से होगा फायदा।  

किस दिशा में रखें 

मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें। इससे पैसों का नुकसान तो होगा ही साथ ही सेहत और रिश्तों पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ता है।  

पौधा लगाएं यहां 

मनी प्लांट धन के साथ-साथ रिश्तों में भी मधुरता लाता है। इसलिए भूल कर भी इस पौधे को पूर्व-पश्चिम दिशा में न लगाएं क्योंकि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव हो सकता है। 

जमीन पर न फैलाएं

मनीप्लांट की बैलों को जमीन पर न लगने दें। इससे घर में कई नुकसान हो सकता है। 

मुरझाने न दें पौधा 

मनीप्लांट के पत्तों का मुरझाना या सफेद पड़ जाना भी अभुभ माना जाता है। पौधे को पानी दे और इसकी मुरझाई पत्तियों को काट दें। 

घर के अंदर लगाएं

मनीप्लांट को घर के बाहर लगाने के बजाएं घर के अंदर लगाना शुभ होता। इसे गमले या बोतल में लगाएं। 

यहां मिलेगा फायदा 

मनी प्लांट के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दिशा को गणेशजी की माना जाता है। यहां मनीप्लांट लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »