29 Mar 2024, 03:52:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में सास-बहू में नहीं बनती है तो करें यह खास उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 12:52PM | Updated Date: Mar 4 2017 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सास और बहू का झगड़ा आज हर घर में आम बात हो गई है। आज के दौर में ऐसा घर बड़ी मुश्किल से मिलेगा जहाँ पर सास बहू का झगड़ा न हो।
 
कई बार ये झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि दोनों साथ-साथ नहीं रहना चाहतीं और ये क्षण सबसे कठिन होते है। मात्र कुछ उपायों को करने से ये झगड़ा शांत हो सकता है। आइए जानें उन उपायों को।
 
सास व बहू में आपसी संबंध कटु होने पर बहू चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। 
 
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी कूड़ादान न रखें। इससे घर के सदस्यों में मन-मुटाव अौर द्वेष की भावना उत्पन्न होती है अौर लड़ाई-झगड़े होते हैं। इनसे बचने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा को साफ रखना चाहिए। 
 
हल्दी या केसर की बिंदी माथे पर लगाएं।
 
प्रतिदिन गांयत्री मंत्र का जाप करें। यदि संभव न हो तो रिकार्डिंग करके भी चला सकते हो। 
 
मंगलवार को मंदिर के बाहर बैठे गरीबों को सूजी का हलवा स्वयं बांटें। स्‍थि‍तियां अपने आप अनुकूल होने लगेगीं।    
 
सास-बहू हर शनिवार पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें अौर दीपक प्रज्वलित करें। 
 
डाइनिंग रूम अौर घर के अन्य स्थान पर भोजन करने की बजाय यदि रसोईघर में किया जाए तो पारिवारिक सदस्यों पर राहू का असर कम होता है। इससे घर में शांति अौर सुख-समृद्धि में बढ़ौतरी होती है। 
 
यदि महिलाअों के कारण घर के पुरुषों के मध्य विवाद होता रहता है तो ऐसे घर में कदम्ब के पेड़ की डाली रखने से लाभ होता है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »