28 Mar 2024, 23:03:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जीवन में कामयाब होना है तो जरूर आजमाएं यह मंत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 11:21AM | Updated Date: Jan 30 2017 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

असफलता यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं किया गया। संसार में प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफल होना चाहता है, चाहे नौकरी हो या व्यापार, विद्यार्जन हो, प्रतियोगी परीक्षा हो, चाहे कोई कलाकार, संगीतकार, वैज्ञानिक, व्यवसायी हो या कृषक।
 
लड़का हो या लड़की, विवाहित हो या अविवाहित, सभी सफलता चाहते हैं। लेकिन सफलता ख्याली पुलाव पकाने वाले या कोरी कल्पनाओं में सोए रहकर सपने देखने वालों को नहीं मिलती।
 
सफलता की कहानी लिखी जा सके, इससे पहले कुछ सूत्रों को अपनाना होगा। दुनिया के सफलतम व्यक्तियों जिन्होंने अपने जीवन में कामयाबी हासिल की उन्होंने कुछ सूत्रों को जीवन में स्थान दिया। 
 
सफलता के शिखर को जिन्होंने छुआ, उस पर प्रतिष्ठित हुए ऐसे महापुरुषों के जीवन में अपनाए गए प्रयोगों से हम प्रेरणा लें।  सफलता का मूल मनुष्य की इच्छाशक्ति में सन्निहित होती है।
 
समुद्र से मिलने की प्रबल आकांक्षा करने वाली नदी की भांति वह मनुष्य भी अपनी सफलता के लिए मार्ग निकाल लेता है, जिसकी इच्छाशक्ति दृढ़ और बलवती होती है, उसके मार्ग में कोई भी रुकावट बाधा नहीं डाल सकती।
 
संसार के सभी छोटे-बड़े कार्य किए जा सकने के माध्यम शक्ति है, लेकिन वास्तविक शक्ति मनुष्य की इच्छा शक्ति है। इच्छा की स्फुरण से कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। प्रेरणा से व्यक्ति कर्म करने के लिए प्रवृत्त हो जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »