24 Apr 2024, 21:46:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जानिए धनतेरस पर किस राशि के लोग क्या खरीदें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 7:44PM | Updated Date: Oct 27 2016 7:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। धनतेरस के दिन से दिवाली की शुरुआत मानी जाती है और इस दिन खरीददारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता के मुताबिक इस दिन खरीददारी करने से घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है। घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। ज्योतिषियों के मुताबिक अगर जातक अपनी राशियों के हिसाब से खरीददारी करेंगे तो इससे इससे खास लाभ होता है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।
 
राशियों के मुताबिक ये खरीदना रहेगा शुभ..
मेष- 
इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए आप धनतेरस पर किचन से जुड़ा कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते है। इस राशि के लोग ज़मीन और मकान में भी निवेश करेंगे तो शुभ रहेगा।
वृष- 
इसका राशि स्वामी शुक्र है, इसलिए इन लोगों के लिए हॉटकेस, पीतल के बर्तन या मोड्यूलर किचन से जुड़ा सामन खरीदना शुभ रहेगा।
मिथुन- 
इस राशि वाले लोग पर्स, बैग, ट्राली बैग या ट्रेवलिंग के दौरान इस्तेमाल की जाने वाले सामानों की खरीदारी करें।
कर्क- 
कर्क का स्वामी चन्द्र है, इसलिए इस राशि के लोगों को धनतेरस के दिन चांदी का बना सामान खरीदना शुभ रहता है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो चांदी का सिर्फ एक सिक्का खरीद लें।
सिंह- 
इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ होता है। जो लोग सोना नहीं खरीद सकते वे पीतल से बना सामान खरीद लें।
कन्या- 
इस राशि की महिलाएं इस साल धनतेरस पर कान में पहनी जाने वाली कोई वस्तु खरीदें और पुरूष अपने लिए अपने लिए कोई किताब या कलम खरीद सकते हैं।
तुला- 
शुक्र ग्रह की दूसरी राशि तुला है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए तराजू खरीदना शुभ रहेगा। इसके अलावा बाकी लोग बेडरूम से जुड़ी चीज़ें जैसे बेडशीट या गद्दा खरीदें।
वृश्चिक-
इस राशि वाले लोग टीवी, लेपटाप, टेबल लैम्प आदि खरीदें। जिन लोगों के पास धन की किल्लत है वे लोग कोई तॉबे का बर्तन खरीद सकते है।
धनु- 
इस राशि वाले लोग सोने या पीतल की धातु से बनी वस्तु या घर को डेकोरेट करने वाला कोई सामान खरीदें।
मकर- 
लोहे से बनी वस्तु या वाहन आदि खरीदना इस राशि वालें लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
कुम्भ- 
इस राशि का स्वामी शनि है और शनि काल का प्रतीक है। इसलिए हाथ घड़ी, दीवार घड़ी आदि खरीदना अच्छा रहेगा। बर्तन खरीदने वाले लोग तवा, कढ़ाई आदि या फिर काली या नीले रंगो वाली किचन कि चीज़ें खरीद लें।
मीन- 
इस राशि का स्वामी के लिए सोना और कपड़ा खरीदना शुभ होता है। जो लोग सोना नहीं खरीद सकते वो पहनने वाला कोई कपड़ा खरीद लें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »