29 Mar 2024, 04:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज से मंदिरों में जलेंगे आस्था के ज्योति कलश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2016 10:41PM | Updated Date: Sep 30 2016 10:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व की शुरूआत आज से प्रारंभ हो रही है। देवी मंदिरों में घट स्थापना के साथ अखंड ज्योति कलश  देर शाम प्रज्जवलित किए जाएंगे। मंदिर समितियों ने नवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस बार प्रतिपदा तिथि दो दिन होने की वजह से 10 दिनों की नवरात्रि पर्व होगी। विजयादशमी का पर्व 11 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नवरात्रि में यह बन रहा योग
1    अक्टूबर  -  घटस्थापना, गजकेशरी योग।
2    अक्टूबर -  द्वितीया, द्विपुष्करयोग
3    अक्टूबर -  द्वितीया,रवियोग
4    अक्टूबर -  तृतीया,रवियोग
5    अक्टूबर -  चतुर्थी,रवियोग, अमृतसिद्धियोग
6    अक्टूबर -  पंचमी षष्ठी, सर्वार्थ सिद्धियोग
7    अक्टूबर -  षष्ठी रवियोग
8    अक्टूबर -  पर्जन्य सप्तमी,सरस्वती पूजन
9    अक्टूबर - महाष्टमी रवियोग सर्वार्थ सिद्धियोग
10   अक्टूबर - महानवमी,रवियोग

शुभ संयोग में दर्शन फलदायी
चतुर्थी तिथि 5 अक्टूबर को सर्वाथ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो दोनों योग की शुरूआत सुबह 8:40 बजे से होगी। इन दो शुभ योगों में देवी दर्शन करना विशेष फलदायी रहेगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »