25 Apr 2024, 22:33:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

ऐसे लोग बता देते हैं क्या होगा आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2016 3:54PM | Updated Date: Sep 9 2016 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुछ लोगों के पास ऐसी शक्तियां जन्म से रहती हैं, जिनसे उन्हें वर्तमान के साथ ही भविष्य में होने वाली कई घटनाओं का आभास पहले हो जाता है। ऐसे लोगों की छठी इंद्री सक्रिय रहती है। हस्तरेखा में कुछ ऐसे चिन्ह बताए गए हैं जिससे व्यक्ति को आने वाले कल की जानकारी पहले ही मिल जाती है।
 
जिन लोगों के हाथों में ऐसे चिन्ह होते हैं उन लोगों के पास विशेष शक्ति होती है। जब वे इन शक्तियों को पहचानने लगते हैं  तो उन्हें पूवार्भास होने लगता है। कई बार ग्रहों की स्थिति बदलने पर ये चिन्ह मिट जाते है और यह शक्तियां भी नहीं रहती। जानिए कैसे हस्तरेखा के चिन्ह भविष्य का आभास देते हैं।
 
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शनि पर्वत के नीचे वाले भाग पर क्रास का निशान हो, मस्तिष्क रेखा भी साफ-सुथरी एवं पुष्ट हो तो व्यक्ति को पूवार्भास होता है।
 
यदि किसी व्यक्ति की हथेली के गुरु पर्वत के नीचे वाले भाग पर त्रिभुज या चतुर्भुज बना हो तो ऐसे इनसान को भी भविष्य के संकेत मिलते हैं। हथेली के शनि पर्वत के नीचे वाले भाग पर त्रिभुज या चतुर्भुज का चिन्ह बना हो तो व्यक्ति को पूवार्भास होता है। 
 
जिन लोगों की हथेली का शनि पर्वत पुष्ट हो एवं इसके साथ ही सूर्य रेखा के क्षेत्र से निकलने वाली रेखा मस्तिष्क रेखा से जुड़ जाए तो ऐसे लोगों को भी आने वाले समय का आभास हो जाता है।  यदि हथेली के चंद्र पर्वत यानि पर त्रिभुज या चतुर्भुज हो तो उन लोगों को भी पूवार्भास होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »