20 Apr 2024, 17:42:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वार के अनुसार करें कपड़ों के रंगों का चयन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2016 1:44PM | Updated Date: Aug 30 2016 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
वास्तु शास्त्र में रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। अगर प्रत्येक दिन इन रंगों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएं तो जीवन में हर कार्य में सफलता मिलती है। हर वार के अनुसार ऐसे रंगों का चयन करें जो उस वार के साथ हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वास्तु अनुसार वार के हिसाब से कौनसे रंग को काम में लेना चाहिए...
 
सोमवार
सोमवार का दिन भगवान चंद्र देव का दिन मना जाता है और भगवान चंद्र देव का रंग सफेद है तो इस दिन वास्तु के अनुसार सफेद वस्त्र पहनना शुभ होता है।
 
मंगलवार 
मंगलवार का दिन हनुमानजी का दिन होता है। इस दिन यदि लाल रंग के वस्त्र धारण करें तो इस दिन किए जाने वाले कार्य में सफलता मिलती है।
 
बुधवार 
बुधवार को गणेश जी वार माना गया है। भगवान गणेश को दुर्वा बहुत प्रिय है। दुर्वा का रंग हरा है तो ऐसे में यदि इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण किए जाएं तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। 
 
गुरुवार 
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन है। भगवान विष्णु पीताम्बर वस्त्र धारण करते हैं, इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे आपके जीवन में शादी जैसे शुभ कार्य जल्द ही संपन्न होंगें।

शुक्रवार
यह दिन मां संतोषी का दिन होता है। इसलिए इस दिन गुलाबी कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और घर में सुख-शांति का वास होगा।
 
शनिवार 
शनिवार का दिन शनिदेव का दिन होता है और शनिदेव को नीले और काले कपड़े पसंद हैं इसलिए शनिवार के दिन नीले और काले कपड़े पहनने चाहिए।
 
रविवार  
रविवार का दिन सूर्य देव का दिन होता है। इस दिन नारंगी वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने पर सूर्यदेव की कृपा आप पर बनी रहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »