18 Apr 2024, 12:06:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस उपाय से मिलेगी बिजनेस में सफलता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2016 4:23PM | Updated Date: Aug 5 2016 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फेंगशुई और वास्तु के अनुसार अपने घर में छोटे- छोटे परिवर्तन कर भी आप अपने जीवन से सभी परेशानियों को दूर कर जीवन सफल व सुखी बना सकते है। यदि आपके जीवन में बिजनेस से जुड़ी कोई परेशानी है, कारोबार में पर्याप्त सफलता नहीं मिल रही है तो आप नीचे लिखे फेंगशुई टोटके को अपनाकर बिजनेस में सफलता प्राप्त करते हैं।

बांस का पौधे शक्ति और लम्बी उम्र का प्रतीक माना जाता है। परिस्थितियां कैसी भी हो लेकिन बांस हमेशा सीधा खड़ा रह सकता है। अपनी अडिगता से बांस तेज झोंको में भी सीधा खड़ा रहता है। लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के प्रतीक बांस के टुकड़े को यदि बांसुरी के रूप में लटकाया जाये तो छत से होने वाला दोषों का दूर किया जा सकता है।

यही नहीं बांस का चित्र मात्र ऑफिस, दुकान में लगा देने से भी दुकान या कार्यालय पर खड़ा कर देने से पर्याप्त सफलता प्राप्त होगी। फेंगशुई में लाल धागा और फीता भी बहुत शुभ माना जाता है। कार्यालय व व्यवसायिक उन्नति के लिए भी यदि बांस के दो टुकड़ों में लाल धागे बांधकर कार्यालय या घर के मुख्य द्वार पर लटकाने से भी व्यापार में प्रगृति होने के साथ ही सफलता मिलने लगती है। 

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »