29 Mar 2024, 15:41:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

हथेली में चक्र बहुत महत्वपूर्ण है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2016 11:08AM | Updated Date: Jun 27 2016 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चक्र जैसा कोई निशान बना हुआ है तो वह महत्वपूर्ण है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में चक्र का निशान अंगूठे पर हो तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इस प्रकार के निशान वाले व्यक्ति धनवान होते हैं। अंगूठे पर चक्र का निशान होने पर व्यक्ति प्रभावशाली और होता है। ऐसे लोग बुद्धि का प्रयोग करते हुए धन लाभ प्राप्त करते हैं।
 
ये लोग पिता के सहयोगी होते हैं। घर-परिवार एवं समाज में इन्हें पूर्ण मान-सम्मान मिलता है। यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत तक जा रही हो, साथ में सूर्य रेखा भी पतली एवं लंबी हो, मस्तिष्क रेखा, आयु रेखा भी अच्छी हो तो उस हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता हैं। यह योग अचानक धन लाभ दे सकता है। यदि शनि पर्वत यानी रिंग फिंगर के नीचे वाला क्षेत्र और शुक्र पर्वत अधिक भरा हुआ हो तो ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी धन संबंधी कमी नहीं होती है। ये लोग काफी पैसा कमाते हैं। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा और चंद्र रेखा मिलकर एक साथ शनि पर्वत पर पहुंचे तो ऐसे लोग भी धनवान रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »