25 Apr 2024, 07:53:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

पन्ना पहनने से पहले जान लें ये बातें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2016 10:54AM | Updated Date: Jun 7 2016 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। इसे और भी कई नामों से जाना जाता है। संस्कृत में इसे मरकत मणि, फारसी में जमरन और अंग्रेजी में एमराल्ड कहा जाता है। पन्ना का रंग हल्का से गहरा हरा होता है। 

पन्ना धारण करने के फायदे- इसे धारण करने से अनिश्चितता निश्चितता में बदल जाती है। स्टूडेंट अगर इसे धारण करते हैं तो बुद्धि तेज हो जाती है। रोगियों के लिए पन्ना बलवर्धक, अरोग्यदायक और सुख देने वाला होता है। जिस घर में पन्ना होता है वहां अन्न-धन की वृद्धि, सुयोग्य संतान और भूत प्रेत की बाधा शांत होती है। सांप का भय भी नहीं रहता। नेत्र रोगों के लिए पन्ना बहुत लाभदायक है। इस रत्न को पांच मिनट सुबह सुबह एक गिलास पानी में घुमाएं और फिर आंखों पर वो पानी छिड़का जाए तो आंखों को लाभ मिलता है।

किन परिस्थितियों में धारण करें पन्ना- पन्ना अगर मिथुन लग्न वाले धारण करें तो पारिवारिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। माता का स्वास्थ ठीक रहता है। जनता से संबंधित कामों में सफलता मिलती है। कन्या लग्न वाले व्यक्ति भी पन्ना पहनकर राज्य, व्यापार, पिता, नौकरी, शासकीय कार्यों में लाभ पा सकते हैं अगर कन्या लग्न वाले बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अगर किसी के जन्म लग्न में बुध छठे, आठवें, 12वें भाव में हो तो वे पन्ना पहन सकते हैं। 
 
कब और कैसे करें धारण- पन्ना बुधवार के दिन ज्येष्ठा या रेवती, नक्षत्र हो उस दिन सूर्योदय से लगभग 10 बजे तक पन्ना पहन सकते हैं। पन्ना हमेशा सोने में शुभ घड़ी में बनाकर ही पहनें। पन्ना कम से कम तीन कैरेट का होना चाहिए और उससे अधिक हो तो उत्तम रहेगा।

किन-किन रंगों में पाया जाता है पन्ना
पन्ना मुख्यत: पांच रंगों में पाया जाता है। तोते के पंख के रंग का, पानी के रंग सा, सरेस के फूल के रंग जैसा, मोर के पंख जैसा और हल्का संदुल फूल के जैसा। पन्ना बहुत नरम रत्न है और यह कीमती भी होता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »