20 Apr 2024, 18:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अक्षय तृतीया पर शुभ मानी जाती है सोने की खरीदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2015 12:39PM | Updated Date: Apr 21 2015 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया यानी शुभ कार्यों के लिए शुभ दिन। हिंदू मान्यताओं के अनुसार किसी भी काम की शुरूआत, नामकरण, कुंआरी कन्या की शादी के लिए इस दिन को बेहद शुभ दिन माना जाता हैं। अक्षय तृतीया पर किसी भी नए काम की शुरूआत की जा सकती हैं। जमीन या फ्लैट खरीदना हो, नए कपड़े खरीदने या पहनने हो, जॉब शुरू करना हो, ,खाता खुलवाना हो या फिर दान-पुण्य, हर काम के लिए यदि दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। किसी भी काम के लिए इस दिन शुभ मुहूर्त की जरूरत नहीं होती बल्कि इस दिन आप आसानी से कर सकते हैं।

 

लोगों में इस दिन सोने की खरीदारी का जोश देखा जा सकता हैं। कहते हैं इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। साक्षात लक्ष्मी की कृपा घर आती है। आए दिन सोने के दामों में उतार चढ़ाव से लोग अक्सर निराश होते हैं। मगर अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की चाहत अब तक खत्म नहीं हुई भले ही सोने का दाम आसमान छू रहा हो। हर किसी में सोने के आभूषण को लेकर लगाव देखा जा सकता है। शादी की सालगिरह हो या जन्मदिन का तोहफा सोने के गहनों से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता।

 

दरअसल, सोने के बढ़ते दामों ने ग्राहकों को निराश भले ही किया हो पर इसके प्रति आकर्षण अब भी हैं। तभी तो इतनी महंगाई में भी अक्षय तृतीया पर सोने के रूप में हम आपने घर शुभता ही लाते हैं। समय के साथ गहनों में कई विकल्प खुले हैं पर सोने को लेकर महिलाओं का आकर्षण कभी खत्म नहीं हुआ। आर्टिफिशियल, पत्थर जडि़त, सिल्वर जूलरी का दौर शुरू होकर खत्म हो गया पर सोने के गहनों को मात नहीं दे सका।

 

सारे धातुओं में सोना सबसे शुद्ध धातु माना जाता है। प्राचीन समय से लेकर अब तक सोने के प्रति आस्था और परम्परा से जुड़ाव बरकरार हैं। प्राचीन मंदिरों में भगवान की मूर्ति से लेकर दान-पुण्य की सामग्री में भी शुद्ध धातु सोने का प्रचलन रहा है। ऐसा माना जाता है कि सोना खरीदने और दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

 

समय के साथ सोने के आभूषणों में काफी बदलाव किए गए हैं। बड़े ब्रांडों से लेकर छोटे दुकानदारों तक ने अपने यहां बिकने वाले आभूषण के डिजाइन को और भी आकर्षक बनाने के लिए काफी मेहनत की है। अब तो मार्केट में ऐस गहने भी हैं जो आपके कपड़ों से भी मैच करते हैं। सोने के बढ़ते दाम से निराश ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार ने काम कीमत के गहने बनाए हैं जो युवतियों में बेहद लोकप्रिय भी हुए हैं।

 

छोटी-छोटी ईयरिंग, डिजाइनर अंगुठियां, हल्की चूडि़यां, और ब्रेसलेट काफी लोकप्रिय हुए हैं। इस बार अक्षय तृतीया को लेकर बाजार काफी उत्साहित हैं इसलिए सोने के गहनों में नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं ताकि कोई निराश न हों और इस अक्षय तृतीया पर वे सोने के रूप में साक्षात लक्ष्मी को घर ले जाएं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »