18 Apr 2024, 17:56:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में रखें क्रिस्टल बॉल्स, मिलेंगे कर्इ लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2016 12:12PM | Updated Date: Apr 4 2016 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फेंगशुई के अनुसार, घर के अंदर क्रिस्टल बॉल्स आर्थिक दृष्टि और सुख से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्रिस्टल की 2 रॉड की विंड चाइस को लिविंग रूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाना चाहिए। यह समाज में आपको लोकप्रिय बनाएगा। इस बात का ख्याल रखें कि लिविंग रूम मेलजोल बढाने की जगह है। इसलिए इस उपाय को अपने बेडरूम या स्टडी रूम के लिए नहीं रखें।

ऐसा माना जाता है कि इसमें निगेटिव एनर्जी को पूरी तरह से एब्जार्ब करने की क्षमता होती है। यह बॉल जहां होता है वहां से नकारात्मक उर्जा पूरी समाप्त हो जाती है और वातावरण में पोजेटिव एनर्जी भर जाती है।

 फेंगशुई के अनुसार जिनके परिवार में अक्सर वाद-विवाद होता रहता है एवं पति-पत्नी में अनबन रहती है उन्हें अपने बेडरूम में क्रिस्टल बॉल रखना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे क्रिस्टल बॉल घर में रखने भर से कुछ नहीं होता है। क्रिस्टल बॉल से पूरा लाभ पाने के लिए इसे दिन में तीन बार क्लाक वाईज घुमाना पड़ता है।
 
जिन छात्रों का मन पढ़ाई पर केन्द्रित नहीं हो पाता है वह अपने स्ट्डी रूम में क्रिस्टल बॉल रख सकते हैं। व्यापार में लाभ के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठान में उत्तर पश्चिम दिशा में इसे रखने से लाभ होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »