24 Apr 2024, 01:38:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घोड़े के पैरों में लगी नाल होती है चमत्कारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2016 4:18PM | Updated Date: Mar 25 2016 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष के अनुसार घोड़े की नाल किसी भी व्यक्ति की किस्मत चमकाने में सक्षम है। घोड़े के पैरों में लगने वाली नाल लोहे की बनी होती है। लोहा शनि की धातु है और काला रंग शनि का प्रिय रंग है। शनि मेहनत करने वाले प्राणियों का प्रतिनिधित्व करता है।
 
घोड़े में अपार शक्ति होती है और वह मेहनत भी खूब करता है। काले घोड़े को शनि से संबंधित जीव माना जाता है। इसी वजह से काले घोड़े के पैरों में लगी लोहे की नाल भी शनि दोष दूर करती है। 
 
ऐसा मानते हैं कि काले घोड़े की नाल का प्रयोग किया जाए तो असंभव कार्य भी असंभव हो जाता है। वैसे तो किसी भी घोड़े की नाल बहुत प्रभावशाली होती है लेकिन यदि काले घोड़े के अगले दाहिने पांव की पुरानी नाल हो तो यह कई गुना अधिक प्रभावशाली हो जाती है। 
 
इसके कुछ प्रयोग इस प्रकार हैं

दरवाजे पर लगाएं ऐसे नाल- घोड़े की नाल को दरवाजे पर भी लगाया जाता है। यदि नाल को उल्टा करके (अंग्रेजी अक्षर यू की तरह) दरवाजे पर लगाएंगे तो आपके पर किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी। किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का असर आपके घर पर नहीं होगा।
 
देवी-देवताओं की कृपा के लिए- यदि घोड़े की नाल को सीधा करके दरवाजे पर लगाएंगे तो आपके घर पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी। घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बना रहेगा।
 
व्यापार में लाभ के लिए- घोड़े की नाल व्यापार के स्थान पर रखने से धन में वृद्धि होती है। व्यापार में लाभ के अवसर बनते रहते हैं।
 
महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए- यदि आप महालक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो काले घोड़े की नाल को काले कपड़े में लपेटकर, धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होती रहेगी।
 
ज्योतिष शास्त्र में शनि के दोषों को दूर करने के लिए कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों में से सबसे सस्ता और कारगर उपाय है काले घोड़े की नाल का छल्ला पहनना। काले घोड़े की नाल पहनने से शनि संबंधी अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगते हैं।
 
किसी विशेषज्ञ ज्योतिष की सलाह पर ये छल्ला पहनना चाहिए। किसी भी शनिवार के दिन ये छल्ला धारण करना शुभ रहता है। एक दिन पूर्व शुक्रवार की रात को छल्ले को दूध में भिगोकर रख दें और अगले दिन इसे धारण करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »