19 Apr 2024, 01:58:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

रत्न से चंद्रमा का सकारात्मक प्रभाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2016 2:15PM | Updated Date: Feb 12 2016 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यदि आपका चंद्रमा कमजोर है, तो और कई प्रकार की परेशानियों से आप घिरे हुए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। थोड़े से प्रयास कर आप चंद्रमा की ऊर्जा के सकारात्मक प्रभाव को अपने जीवन में ला सकते हैं। इस ऊर्जा को आप विशेष प्रकार के रत्न पहन कर व विशेष प्रकार रंगों का इस्तेमाल कर प्राप्त कर सकते हैं।
 
चंद्रमा की ऊर्जा को संतुलित करने के लिये रत्न आप कम से कम 10 रत्ती का मोती धारण करें। आपके लिए मोती सबसे लाभदायक रत्न है। मोती चिकना, सुडौल व चमकदार होना चाहिए। उसे चांदी की अंगूठी में जड़वाकर दिन सोमवार को शुद्ध करके कनिष्ठका अंगुली में धारण करें। 
 
बसरे की खाड़ी का मोती अधिक प्रभावशली व शुद्ध माना जाता है। आप मोती का उपरत्न चंद्रमणि अथवा मून स्टोन भी धारण कर सकते हैं। कम से कम 14 रत्ती का मून स्टोन चांदी की अंगूठी में बनवाकर सोमवार के दिन शुद्ध करके अनामिका अंगुली या चांदी के लाकेट में गले में धारण करें। ये दोनों रत्न आपके लिए शुभ है।
 
इन्हें धारण करने से चंद्र मजबूत होगा। चंद्रमा की ऊर्जा को संतुलित करने के लिये रंग चंद्रमा के लिए सबसे अच्छा रंग सफेद व स्लेटी होता है। चमकीला नीला, हरा वा गुलाबी रंग भी सहायक होता है। आसमानी व फिरोजी रंग भी चंद्रमा के लिए अच्छे होते हैं। गहरा लाल व काले रंग से परहेज करना चाहिए। चंदन, चमेली, कमल व लिली के फूलों की सुगंध का प्रयोग करने से चंद्रमा मजबूत होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »