29 Mar 2024, 02:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ में सूर्य-केतु व गुरु-राहु की युति से बन रहा है समसप्तक योग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2016 12:48PM | Updated Date: Feb 9 2016 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। ग्रह-नक्षत्रों में इस महीने बदलाव होने वाला है। सूर्य 13 फरवरी दोपहर 2.25 बजे मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। यह 14 मार्च तक कुंभ में रहेगा। कुंभ सूर्य की शत्रु राशि है। कुंभ में पहले से ही केतु विराजमान हैं। इससे सूर्य व केतु की युति हो रही है। साथ में गुरु व राहू से समसप्तक योग बन रहा। इससे प्रशासनिक सेवाओं राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है। 20 फरवरी को मंगल भी स्थान बदल रहे हैं।  मंगल तुला से वृश्चिक राशि में आ रहे हैं।
बदलाव का इन पर होगा असर
मंगल के वृश्चिक में आने से मंगल और शनि की युति होगी। इससे प्रकृति, अर्थव्यवस्था, खाद्य पदार्थों के मूल्य प्रभावित हो सकते हैं। स्राजनीति पर भी असर पड़ सकता है। मंगलशनि की युति का होना खिलाड़ियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ, डॉक्टर, पेरामेडिकल, नर्सिंग, आर्किटेक्ट, इंजीनियर, कानून वकालात, शिक्षक, मैनेजमेंट आदि के लिए सामान्य प्रभाव डालेगा।
राशियों पर यह होगा प्रभाव
जानकारों का कहना है शनि और मंगल की युति के कारण मेष, मिथुन, कर्क और कन्या इनके लिए यह परिवर्तन शुभ रहेगा। वृष सिंह, तुला और धनु के सामान्य रहेगा। जबकि वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए यह अशुभ फलदायी रहेगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »